पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 मार्च 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 26:33 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 26:28 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बालव – 15:46 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ब्रह्म – 22:14 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 06:56
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 26:28 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 10:58 से 12:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी द्वितीया 26:33 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी व्रत /पूजा , चन्द्रदर्शन शुभ , श्रृंगार (सिंधारा ,देशाचार स्थान भेद से) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक समाप्त 26:28 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:05 से शनिवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 26:28 तक , सूर्य सायन मेष राशि में 20:16 पर , मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 21:22 पर , बुध मार्गी 25:01 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , वसन्त संपात , उत्तरगोल प्रारम्भ , महाविषुवदिन , श्री अक्कलकोट स्वामी महाराज प्रकट दिन (चैत्र शुक्ल द्वितीया) , सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव / चेटी चंड (चैत्र शुक्ल द्वितीया) , रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस (बलिदान दिवस) , सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र) , अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day) , विश्व गौरेया दिवस , अंतर्राष्ट्रीय फ़्रैंकोफ़ोनी दिवस , विश्व मेंढक दिवस , फ्रेंच भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र ) , स्वतंत्रता दिवस (ट्यूनीशिया) , विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day) , विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी तृतीया 23:58 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*करपद्माभ्याम्   ,*
*अक्षमालाकमण्डलू ।*
*देवी प्रसीदतु मयि,*
*ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ॥*
*भावार्थ👉*
_दोनों करकमलों में क्रमशः अक्षमाला और कमण्डलु को धारण करने वाली सर्वोत्तम देवी ब्रह्मचारिणी देवी मुझ पर प्रसन्न हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 मार्च 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु ,  वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स ऑर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी और अर्धरात्रि में  स्वतंत्रता की घोषणा हुई।
1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 – जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
2013 – FDI World Dental Federation ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की।
2019 – पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा।
2020  – फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया, भारत 144 वें स्थान पर व अफगानिस्तान सबसे कम खुशहाल देश।
2020 – रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश हुई।
2021 – महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरि जिले में केमिकल फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट में चार लोग मारे गये।
2021 – अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्‍स ऑस्टिन ने विदेश मंत्री डाक्‍टर एस जयशंकर से मुलाकात में अंतर्राष्‍ट्रीय सामरिक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।
2022 – अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ढाका में 8वीं साझेदारी वार्ता हुई।
2022 – यमन के हौसी विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रवादियों ने मारियुपोल में 130,000 नागरिकों को बंधक बनाया गाया व रूस ने 16,000 से अधिक लोगों को निकाला।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में मार्शल लॉ का विस्तार करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
2023 – भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना ऋण और जापानी भाषा में सहयोग से जुड़े दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2023 – नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल ने संसद में विश्‍वास मत हासिल किया व नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पर्यावरण के साथ संतुलित विकास’ विषय पर सिविल 20 इंडिया 2023 के स्थापना सम्मेलन का पहला पूर्ण सत्र हुआ व कार्यसमिति की बैठक नागपुर में शुरू हुई।
2024 – मुख्य युद्धक टैंकों के लिये भारत के पहले स्वदेश निर्मित 1500 हार्सपावर इंजन का पहला परीक्षण बीईएमएल मैसूरू में किया गया।
2025 – छत्तीसगढ़ में दो मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए, बीजापुर में 26, कांकेर में 4 शव मिले।

*20 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1615 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ था।
1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1982 – निशा मिलेट – भारतीय की जानी-मानी तैराक।
1987 – कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।

*20 मार्च को हुए निधन👉*

1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
1727 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1858 – रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।
1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता थे।
1943 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1970 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
1995 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2008 – सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
2011 – बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।
2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
2015 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
2019 – 1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधन।
2020  – प्रदीप कुमार बनर्जी  भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम) और प्रबन्धक का हृदयाघात से निधन।
2020  – केनी रोजर्स -अमेरिकी गायक, संगीत लेखक और अभिनेता।
2021 – शेयर बाजार रेग्युलेटर SEBI के पूर्व चेयरमैन जीवी रामाकृष्ण का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – पहली ओड़िशी नृत्यांगना तथा ओड़िशी नृत्यगुरू स्व. केलुचरण महापात्र की पत्नी लक्ष्मीप्रिया महापात्र का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग प्रोप जॉन सैटलर (80) का निधन हुआ।
2023 – अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल फ़ॉरवर्ड ओस्वाल्डो हेक्टर क्रूज़ (91) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तान के प्रसिद्ध वैद्य गोपाल गंगावैश (100) का निधन हुआ।
2024 -पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव मध्य रात्री झारखंड के जमशेदपुर में निधन हो गया।
2025 – कन्नड़ फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्देशक ए. टी. रघु (75 वर्ष) का निधन हुआ।

*20 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 वसन्त संपात।
🌟 उत्तरगोल प्रारम्भ।
🌟 महाविषुवदिन।
🌟 श्री अक्कलकोट स्वामी महाराज प्रकट दिन (चैत्र शुक्ल द्वितीया)।
🌟 सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव / चेटी चंड (चैत्र शुक्ल द्वितीया)।
🌟 रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस (बलिदान दिवस)।
🌟 सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day)।
🌟 विश्व गौरेया दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय फ़्रैंकोफ़ोनी दिवस।
🌟 विश्व मेंढक दिवस।
🌟 फ्रेंच भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र )।
🌟 स्वतंत्रता दिवस (ट्यूनीशिया)।
🌟 विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day)।
🌟 विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.