पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 मार्च 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 27:03 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* वणिज – 19:27 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 10:30 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:33
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 27:29
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 11:01 से 12:30
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी दशमी पूर्णरात्रि , व्यतीपात पुण्यम् , विघ्नकारक भद्रा 19:21 से , दशामाता व्रत / पूजा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, आचार्य श्री मेरुभूषण जी समाधि (जैन) , डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती , श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस विश्व नींद दिवस / World Sleep Day (2026 , वसंत विषुव से पहले शुक्रवार को) , सौर प्रशंसा दिवस (Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार) व World Rotaract Day._*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र बदी दशमी 08:14 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी तिथि वृद्धि , विघ्नकारक भद्रा 08:12 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*राज्यं हि सततं दुःखं*
*दुर्धरं  चाकृतात्मभिः।*
*भूयिष्ठं  च नरेन्द्राणां*
*विद्यते न शुभा गतिः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८४
*अर्थात् 👉*
_राज्य सदा ही दुःख रूप है। जिन्होंने अपना मन वश में नहीं किया है, उनके लिये राज्य को सुरक्षित रखना बहुत ही कठिन है। इसलिये प्रायः राजाओं को शुभ गति नहीं प्राप्त होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 मार्च 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन व्यस्त रहने पर भी उत्तम रहेगा। अनचाहे मेहमान शाम को आ सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
1759 – हेली के धूमकेतु की 27वीं परिक्रमा के पेरिलीशन पैसेज को लेख्यांकित किया गया।
1772 – गॉटथोल्ड लेसिंग की “एमिलिया गैलोटी” का प्रीमियर ब्रॉन्स्विक में हुआ।
1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1808 – ईसाई सातवीं की मौत के बाद, फ्रेडरिक छठी डेनमार्क का राजा बना, अगले ही दिन डेनमार्क ने स्वीडन पर युद्ध की घोषणा की।
1848 – प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ने ऑस्ट्रिया साम्राज्य के राज्य चांसलर और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।
1878 – ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को अपने पहले गोल्फ मैच में हराया।
1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया।
1897 –  सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।
1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।
1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।
1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।
1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।
1963 – इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।
1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।
1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 – शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने ।
1999 – 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ , सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 – इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
2008 – राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।
2008 – ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ और पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
2008 – सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
2009 – सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हुई।
2016 – तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।
2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
2019 – सरकार ने राफाल लड़ाकू विमान मामले में उच्‍चतम न्‍यायालय में हलफनामा दायर किया।
2019 – ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी।
2020 – फेसबुक ने भारत में ‘प्रगति’ नामक अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल शुरू की ।
2020 – ग्रीस में केटरीना सेकेलारोपाउलो ने देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2020 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
2021 –  देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए श्रीलंकाई सरकार ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया।
2022 – यूक्रेन में पोलैंड की सीमा के निकट एक रूसी हवाई हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई व 134 घायल हुए।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदेमिर ज़ेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रज़ेज दूदा और बुलगारिया के प्रधानमंत्री किरिल पेत्कोफ से बातचीत की।
2022 – इराक स्थित अमेरिकी दूतावास पर 12 बैलेस्टिक मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले किए गए।
2022 – इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 100 घंटे में सड़क निर्माण के लिए उच्चतम मात्रा में बिटुमिनस मिश्रण के रिकॉर्ड के निर्माण के संबंध में प्रमाण पत्र प्रदान किया।
2023 – पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में एक नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हुई , 23 लोगों को बचाया गया , 2 लापता हुए।
2023 – मुंबई के मलाड इलाके में लगभग 20 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग से हजारों घर चपेट में आए व एक की मौत हुई।
2023 – मलावी और मोजाम्बिक में चक्रवात फ्रेडी के कारण मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंची।
2023 – बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में शुरू हुआ।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में सिंधुकीर्ति पनडुब्बी की सामान्य मरम्मत के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए।
2023 – भारत सिंगापुर के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ जोधपुर में संपन्न हुआ।
2024 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने टिकटॉक के मालिक चीन स्थित बाइटडांस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बेचने या अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने के लिए मजबूर करने के लिए वोट दिया।
2024 – 10वीं भारत-इटली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2024 – भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक का 12वां संस्करण नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
2025 – ISRO ने SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन के तहत दो उपग्रहों (SDX01 और SDX02) को सफलतापूर्वक डी-डॉकिंग (अलग) कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की।

*13 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1861 – चुनीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
1899 – बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता रहे ।
1961 – अजय सिंह चौटाला – पूर्व लोक सभा सांसद।
1971 – आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
1978 – अनुषा रिज़वी, एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।
1980 – वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
1982 – निम्रत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं।

*13 मार्च को हुए निधन👉*

1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।
1996 – शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2002 – नासिर हुसैन – भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
2004 – विलायत ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।
2014 – एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भारतीय  राजनीतिज्ञ (भाजपा ) व चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे।
2018 – हमीदा हबीबुल्लाह – भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्य सभा सांसद का 101 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – अब तक के सबसे महान मिडिलवेट बॉक्सिंग चैंपियनों में से एक, मार्विन हैगलर (66) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी प्रसिद्ध व्यापारी सैम मैसल (94) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई फुटबॉल खिलाड़ी ग्लेन वेर (71) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन संगीत रचयिता अरिबर्ट रीमान (88) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी रूपकार मार्सेलो गैंडिनी (85) का निधन हुआ।

*13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री मेरुभूषण जी समाधि (जैन)।
🌟 डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती।
🌟 श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस।
🔅 विश्व नींद दिवस / World Sleep Day (2026 , वसंत विषुव से पहले शुक्रवार को)।
🔅 सौर प्रशंसा दिवस (Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार)।
🌟 World Rotaract Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.