पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 23 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 23 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 मार्च 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 18:40 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 20:50 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बव. – 07:59 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 12:21 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 18:33
*🌙चन्द्रोदय-* 08:56
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 07:53 से 09:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉  चैत्र सुदी पंचमी 18:40 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , नवरात्रि का पांचवां दिन – मां स्कंदमाता व्रत – पूजा , श्री (लक्ष्मी) पंचमी , रंग / नाग पंचमी (देशाचारे) , कल्पादि , डोलोत्सव , हय व्रत , नाग व्रत , श्री रामराज्य महोत्सव (मध्याह्न व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में) , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग 20:50 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:50 से , पुष्पांजलि व्रत प्रारंभ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान अजितनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र शुक्ल पंचमी) , गुरु श्री हरगोविन्द जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार) , मेवाड़ उत्सव 2026 पूर्ण (उदयपुर) , श्री निषादराज गुह जयन्ती (चैत्र शुक्ल पंचमी) , महान संत श्री अमर शहीद कंवरराम साहब की 141वीं जयंती (सिंधी समाज , कन्फर्म नहीं) , अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस , डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती , विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस , पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan) , विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) , विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day) व विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी षष्ठी 16:10 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , नवरात्रि का छठा दिन – मां कात्यायनी व्रत – पूजा , श्री सूर्य षष्ठी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (गया) , श्री अशोक षष्ठी (बंगाल)।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*सिंहासनगता नित्यं*
*पद्माश्रितकरद्वया  ।*
*शुभदास्तु सदा देवी*
*स्कन्दमाता यशस्विनी॥*
*भावार्थ👉*
_दो हाथों में कमल धारण किए हुए सदा सिंहासन पर आसीन यशस्विनी देवी स्कन्दमाता सदा शुभ फलदात्री हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 मार्च 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम – प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा।
1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया।
1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया।
1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे।
1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।
1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई।
1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई।
1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। पाकिस्तान ने पहले संविधान को अपनाया।
1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त।
1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।
2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।
2019 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर हाल ही में थोपे गए नए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।
2020 – मध्‍य प्रदेश में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने।
2021 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक “स्थायी बाह्य सलाहकार समिति (SEAC)” की स्थापना की।
2021 – रमेश पोखरियाल ने नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया।
2022 – हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले।
2022 – पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – श्री नारायण राणे ने MSME के राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – लोकसभा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लगभग ₹45 लाख करोड़ के व्यय को अधिकृत करने वाली अनुदान मांगों को ध्वनि मत से पारित किया।
2023 – पीएम फसल बीमा योजना में नवाचार व पारदर्शिता, ‘डिजीक्लेम’ का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ हुआ।
2023 – मणिपुर के मोइरांग में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम त्शेरिंग टोबगे ने भारत सरकार की सहायता से थिम्पू में निर्मित अत्याधुनिक अस्पताल ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
2025 – सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया।

*23 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1614 – जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।
1880 – बसंती देवी – भारत की स्वतंत्रता सेनानी।
1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था।
1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ।
1954 – दिनेश्वर शर्मा – भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक।
1958 – विनय कुमार सक्सेना 26 मई 2022 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।
1976 – स्मृति ईरानी – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भाजपा’ की प्रतिष्ठित महिला नेत्री।
1987 – कंगना रानौत – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*23 मार्च को हुए निधन👉*

1927 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।
1931- भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1965 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1992 – गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
2017 – रेवाड़ी के कोसली में जन्में ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।
2020 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन।
2021 – एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन (72) का रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हुआ।
2022 – भारत के 35वें पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोती (81) का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश जॉकी और ब्रॉडकास्टर (बीबीसी) जिमी लिंडले (86) का निधन हुआ।
2023 – एक अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल लाइनबैकर फ्रैंक प्रेस्टन लेमास्टर (71) का निधन हुआ।
2023 – एक स्विस फुटबॉलर पीटर मार्टी (70) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी पियानोवादक मौरिज़िओ पोलिनी (82) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी पॉल मैसनिक (92) का निधन हुआ।
2025 – टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक मनोज संतोषी (49) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध बागवानी वैज्ञानिक कृष्ण लाल चड्ढा (88) का निधन हुआ।

*23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान अजितनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र शुक्ल पंचमी)।
🌟 गुरु श्री हरगोविन्द जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 मेवाड़ उत्सव 2026 पूर्ण (उदयपुर)।
🌟 श्री निषादराज गुह जयन्ती (चैत्र शुक्ल पंचमी)।
🌟 महान संत श्री अमर शहीद कंवरराम साहब की 141वीं जयंती (सिंधी समाज , कन्फर्म नहीं)।
🌟 अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस।
🌟 डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती।
🌟 विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस।
🌟 पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan)।
🌟 विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)।
🌟 विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day)।
🌟 विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.