पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 02 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 मार्च 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 17:58 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 07:52 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* वणिज – 17:58 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* अतिगण्ड – 12:18 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:45
*🌄सूर्यास्त-* 18:21
*🌙चन्द्रोदय-* 17:21
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 07:52 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 08:12 से 09:39
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्दशी 17:58 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , विघ्नकारक भद्रा 17:56 से 29:32 तक , श्रीसत्यनारायण व्रत , श्री लक्ष्मीनारायण व्रत , जेलपोणी (भद्रा के पूर्व) , होलिका पूजन (भद्रा शुरू होने से पहले बेहतर रहे) , होलिका दहन ( भद्रा पूच्छकाल में , पंचांगभेद से कल भी , इस विषय में अपने नजदीकी ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें) , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , माघी मासम् (द.भा.) , षोडशकारण व्रतारम्भ (जैन) , चौमासी चौदस (जैन , श्वे.) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती , भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस व राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (44वां)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 17:10 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान आदि की फाल्गुनी पूर्णिमा, हुताशिनी पूर्णिमा , गणगौर पूजा प्रारम्भ , चंद्रग्रहण (भारत में ग्रहण लगभग शाम 6:20 बजे से 6:46 बजे तक) , होलिका दहन (पंचांगभेद से आज भी , इस विषय में अपने नजदीकी ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अहकूटा     भयत्रस्तैः*
*कृता त्वं होलि बालिशैः।*
*अतस्वां पूजयिष्यामि*
*भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥*
*भावार्थ👉*
_हे होलिके! आप भयभीतों के द्वारा जलाए जाने पर प्रकाश का प्रसार करती हैं, अतः अत्यधिक ऐश्वर्य देने वाली आपका मैं पूजन करता/ करती हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 मार्च 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी अवश्य होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। त्याग भावना से संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिस्तेदारों या मित्रों से मिलन सम्भव है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहोगे। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे । नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे , मो , टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो का सहयोग करें व विवेक से कार्य करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें । कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे।  व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में  लापरवाही न करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे।  पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है । घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है ।  संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

537 – रोम की घेराबंदी: राजा विटिगेस के अधीन ओस्ट्रोगोथ सेना ने राजधानी की घेराबंदी शुरू कर दी।
986 – लुई पंचम फ्रैंक्स का राजा बना।
1717 –  द लव ऑफ़ मार्स और वीनस का पहला बैले शो इंग्लैंड में किया गया।
1776 – अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों को गोलाबारी करना शुरू कर दिया।
1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1835 – फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट (राजा) बन गया।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1901 – दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुई।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1962 – जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।
1969 – सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन किया।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना किया।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू ,  पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार किया।
2002 – फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2004 – इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल हुए।
2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न हुआ।
2008 – आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
2008 – हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।
2008 – नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।
2009 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
2010 – सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज किया।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
2012 – जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014 – रुस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2018 – बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो के औगाडौगू में संदिग्ध आतंकवादी घटना में फ्रांसीसी दूतावास और सेना मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 8 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।
2019 – ऑस्ट्रेलियाई वंडर हॉर्स विंक्स ने सिडनी में चिपिंग नॉर्टन स्टेक्स में ग्रुप 1 की जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2019 – निठारी कांड के 10वें केस में भी सुरेंद्र कोली को मिली फांसी की सजा, हत्या समेत कई धाराओं में दोषी पाए गए।
2020 – मुख्यमंत्री अमरिंदर की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक में नए लोकपाल बिल को मंजूरी मिली।
2020 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया।
2021 – म्‍यांमा में निर्वाचित सांसदों के एक समूह ने कार्यवाहक मंत्रियों के नामों की सूची घोषित की।
2021 – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मासिक जलवायु सारांश जारी किया।
2021 – डॉली पार्टन को मॉडर्ना COVID-19 वैक्सीन मिली, जिसे विकसित करने में उन्होंने 1 मिलियन डॉलर दिए।
2022 – संयुक्त राष्ट्र के राज्य नैरोबी, केन्या में वार्ता के बाद कानूनी रूप से बाध्यकारी प्लास्टिक प्रदूषण संधि (टीबीसी 2024) बनाने पर सहमत हुए ।
2022 – खारकीव में रूसी सेना का बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत व 112 लोग घायल हुए, खेरसॉन पर कब्जा किया।
2023 – भारत और इटली के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की घोषणा हुई।
2023 – जर्मनी से मॉरीशस जा रहा विमान तूफान में फंसने से लगभग 20 लोग घायल हुए।
2023 – मिस्र ने 4,500 वर्ष पुराने गीजा के महान पिरामिड के पीछे छिपे 9 मीटर लंबे और 2.10 मीटर चौड़े कॉरिडोर की खोज की घोषणा हुई।
2023 – वियतनाम की संसद ने वो वान थुओंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2023 – हेकानी जखालु ने नगालैंड की पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचा।
2024 – ईरान में संसदीय चुनाव की मतगणना आरम्‍भ हुई।
2025 – नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया 2025 का समापन हुआ।

इसकी तारीख कंफर्म करो

*02 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1924 – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक गुलशन राय  का जन्म हुआ।
1926 –  केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर  का जन्म हुआ।
1931 –  सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोफ  का जन्म हुआ।
1932 –  राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा  का जन्म हुआ।
1951 –  भारतीय आवाज अभिनेता किशोर भट्ट  का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार  का जन्म हुआ।
1990 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट टाइगर श्रॉफ़  का जन्म हुआ।
1998 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी तुआ टैगोवेलोआ का जन्म हुआ।
2016 – स्कैनिया के ड्यूक प्रिंस ऑस्कर का जन्म हुआ।

*02 मार्च को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

274 – फ़ारसी पैगंबर और मनिचैइज़म के संस्थापक मीनी का निधन हुआ।
1700 – छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन हुआ।
1869 – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का निधन हुआ।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।
2010 –  भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद अली का निधन हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी का निधन हुआ।
2014 –  छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि  पवन दीवान का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी अभिनेता, लेखक और इनसाइड द एक्टर्स स्टूडियो के होस्ट जेम्स लिप्टन का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 –  श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हुआ।
2021 –  भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का निधन हुआ।
2021 – जमैका के गायक और तालवादक बन्नी वेलर (73) का निधन हुआ।
2021 – अंग्रेजी जैज़ ट्रॉम्बोनिस्ट क्रिस बार्बर, का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – जर्मन फुटबॉल मिडफील्डर पीटर ग्रोसर (82) का निधन हुआ।
2022 – लेखक , मशहूर फिल्म समीक्षक / क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे  (83) का इंदौर में कैंसर की बीमारी से निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी मंच और स्क्रीन हास्य अभिनेता जॉनी ब्राउन (84) का निधन हुआ।
2022 –  फ्रांसीसी मुक्केबाज रॉबर्ट कोहेन (91) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश टोनी, ऑस्कर और एमी पुरस्कार विजेता सेट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर टोनी वाल्टन (87) का निधन हुआ।
2023 – नॉर्वेजियन फुटबॉल फॉरवर्ड पेर क्रिस्टोफ़रसन (85) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन कलाकार मैरी बाउर्मिस्टर (88) का निधन हुआ।
2023 – उरुग्वे-अमेरिकी वास्तुकार राफेल विनोली (78) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश पॉप बेसिस्ट, गीतकार और निर्माता स्टीव मैके (56) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार वेन शॉर्टर (89) का निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी (90) का निधन हुआ।
2024 – नाइजीरियाई अभिनेता जॉन ओकाफोर (62) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध आधुनिक भारतीय वास्तुकार ब्रूनो डायस सूज़ा (99) का निधन हुआ।
2025 – जाने-माने भारतीय यूरोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ जॉर्ज पी. अब्राहम (74) का निधन हुआ।

*02 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🌟 श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती।
🌟 भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (44वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.