पानीपत: इसराना में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत

हरियाणा के इसराना (पानीपत) में बलाना-नौल्था रोड पर भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से यूपी के रहने वाले तीन फैक्ट्री श्रमिकों की मौके पर ही मौत। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

इसराना : बलाना-नौल्था रोड पर एक फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार सौरभ, अभय, मुकेश पटेल यू.पी. के रहने वाले थे जो बलाना में एक फैक्टरी में काम करते थे।

रविवार की शाम करीब 6:45 बजे करियाने की दुकान पर अपना राशन लेने जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया व तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.