पानीपत: घर में घुसकर युवक के हाथ-पैर तोड़े, रील बनाने के लिए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

पानीपत में पुरानी रंजिश के चलते नकाबपोश युवकों ने एक घर में घुसकर युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। हमलावरों ने इस दरिंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया स्टेटस पर "बिफोर एंड आफ्टर" फॉर्मेट में शेयर किया। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पानीपत : पानीपत में नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रॉड से युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे अपने वॉट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर भी डाल दिया। वीडियो को “बिफोर एंड आफ्टर” फॉर्मेंट में बनाया गया है।

शुरुआत में, एक युवक हमलावरों को गाली देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद, युवक के हाथ-पैर तोड़ते हुए सीन दिखाया गया है। घायल युवक को पानीपत ‘के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने युवक की पल्नी की शिकायत पर 5 लोगों को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले, घायल पक्ष ने आरोपियों पर पथराव किया था, जिसमें एक गाड़ी भी टूट गई थी।

5 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : डीएसपी

डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.