पूर्व विधायक बलराज कुंडू से 5 करोड़ की रंगदारी: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर आया वॉयस मैसेज, परिवार की सुरक्षा मांगी
महम के पूर्व विधायक बलराज सिंह कुंडू से लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कुंडू ने डीजीपी से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानें पूरा मामला।
महम : महम के पूर्व विधायक बलराज सिंह कुंडू से फोन पर वायस मैसेज के जरिए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पूर्व विधायक कुंडू ने डी.जी.पी. अजय सिंघल को शिकायत की है। जिस नंबर से कुंडू को फोन आया था वह भी दिया गया है।
कुंडू को 10 जनवरी शाम 6.39 बजे फोन आया। साथ ही एक वायस मैसेज आया जिसमें 2 दिन के अंदर 5 करोड़ रुपए देने के लिए कहा गया है। वायस मैसेज में पैसे मांगने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गिरोह का महेंद्र डलाना बताया है। कुंडू ने खुद व परिवार की सुरक्षा की मांग सरकार व पुलिस से की है। पूर्व विधायक को धमकी मिलने के बाद से जिला प्रशासन भी अलर्ट है। कुंडू ने कहा कि मैं सुरक्षित नहीं तो आम आदमी किसके भरोसे रहेगा।