फतेहाबाद के जांबाज: ईरान से LPG लेकर आ रहे जहाजों को होर्मुज के ‘खतरनाक’ मार्ग से सुरक्षित निकाल लाए हरियाणा के 2 लाल

हरियाणा के फतेहाबाद के कृष्ण गोदारा और अनिल भांबू ने मर्चेंट नेवी में कमाल कर दिखाया है। युद्ध प्रभावित होर्मुज मार्ग से 92,700 टन LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाजों को ये अधिकारी सुरक्षित मुंद्रा और कांडला बंदरगाह ला रहे हैं। जानें पूरी रिपोर्ट।

फतेहाबाद : देश में एल.पी.जी. आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के प्रयासों के बीच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 2 युवकों का भी अहम योगदान सामने आया है। जिले के गांव कुम्हारिया और सरवरपुर के 2 युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं। ये दोनों उन जहाजों पर तैनात हैं जो ईरान से एल.पी.जी. लेकर भारत की ओर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार युद्ध प्रभावित होर्मुज मार्ग से भारतीय ध्वज वाले 2 जहाज शिवालिक और नंदा देवी शनिवार सुबह सुरक्षित गुजर गए। इन जहाजों में कुल 92,700 टन एल.पी.जी. लदी हुई है। दोनों जहाज अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और इनके 16-17 मार्च तक भारत पहुंचने की संभावना है। गांव कुम्हारिया के कृष्ण गोदारा मर्चेंट नेवी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और वे गैस लेकर भारत आ रहे जहाज नंदा देवी पर तैनात हैं। गांव सरवरपुर के अनिल भांबू भी मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और शिवालिक जहाज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.