फरीदाबाद एनकाउंटर: ठेके पर फायरिंग करने वाले अनिल खान और मनीष गिरफ्तार!
फरीदाबाद IMT में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! फायरिंग और फिरौती मामले के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ खान गुर्जर और मनीष गिरफ्तार। पैर में गोली लगने से एक घायल।
फरीदाबाद : फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कुछ दिन पहले एक ठेके पर फायरिंग करने और एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां पहले फायरिंग और उसके बाद फिरौती की पर्ची फेंकने का आरोप था।
पुलिस के अनुसार आईएमटी इलाके में आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को उसके साथ गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी अनिल उर्फ खान गुजर और उसका एक साथी मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।