फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, हवा में लटका झूला सीधे जमीन पर गिरा; इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

तस्वीरें फरीदाबाद के 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की हैं, जहां खुशियों का माहौल उस समय मातम और...

फरीदाबाद : तस्वीरें फरीदाबाद के 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की हैं, जहां खुशियों का माहौल उस समय मातम और चीख-पुकार में बदल गया जब एक बड़ा झूला अचानक टूट गया। सोशल मीडिया पर अब इस हादसे का एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे झूला बीच हवा में ही आधा लटका हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपर ही संघर्ष कर रहे थे कि तभी झूला सीधे ज़मीन पर आ गिरा। इसके बाद पूरे मेले में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में सुरक्षा के पुख्ता दावों के बीच हुए इस हादसे ने प्रशासन और मेला आयोजकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि सूरजकुंड मेले में कल शाम को एक झूला गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ था…और उसी हादसे में बचाव के दौरान पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। शाम 6.15 के आस-पास गिरा था। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था। इसके बावजूद भी ये हादसा कैसे हो गया..ये बड़ा सवाल है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.