फुटपाथ निर्माण में खामियां, हांसी रोड पर चेयरपर्सन ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी
हांसी रोड पर फुटपाथों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप।
भिवानी। हांसी रोड के फुटपाथ में गड़बड़ी मिलने पर नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि जिन टाइलों का लेवल सही नहीं है उन्हें हटाकर दोबारा लगाया जाए। चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
हांसी रोड सुंदरीकरण का नगर परिषद करा रही काम
हांसी रोड के सुंदरीकरण कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान फुटपाथ के लेवल में मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो इसकी चेतावनी भी दी गई है। यदि दोबारा लापरवाही पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।