बवानीखेड़ा: बलियाली में खेल नर्सरी बंद होने पर बवाल, विधायक को सौंपा ज्ञापन
बवानीखेड़ा के बलियाली गांव में कबड्डी खेल नर्सरी बंद होने से खिलाड़ियों में रोष। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने खेल मंत्री से की बात। नर्सरी बहाल करने की मांग।
बवानीखेड़ा। बलियाली गांव में खेल नर्सरी बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर गांव की पंचायत और ग्रामीणों ने कस्बा स्थित रेस्ट हाउस में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपकर नर्सरी को दोबारा शुरू कराने की मांग की।