बवानीखेड़ा में सीवर व्यवस्था ठप: पुरानी कमेटी रोड पर भरा दूषित पानी, स्कूली बच्चों और दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें
बवानीखेड़ा की पुरानी कमेटी रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कें तालाब बन गई हैं। राजकीय कन्या स्कूल और मंदिरों को जाने वाले मुख्य रास्ते पर दूषित पानी भरने से 50% आबादी परेशान है। जानें क्या है प्रशासन का रुख।
बवानीखेड़ा। कस्बे की पुरानी कमेटी रोड पर सीवर व्यवस्था ठप होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराना कमेटी रोड के अंतिम छोर पर बड़े गौरवा चौक में कस्बे का राजकीय कन्या स्कूल सहित दो से तीन निजी स्कूल स्थित हैं। इसके अलावा यह मार्ग प्राचीन शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, बाबा जरनानाथ डेरा, बड़ा जोहड़ और दादी गौरी मंदिर का मुख्य रास्ता भी है। इस कारण यहां छोटे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों का आवागमन अधिक रहता है।