भिवानी मंडी में गेहूं-सरसों खरीद: DC के कड़े निर्देश, अब लगेंगी 10 बायोमेट्रिक मशीनें
भिवानी डीसी साहिल गुप्ता ने अनाज मंडी का किया दौरा। गेहूं ₹2585 और सरसों ₹6200 MSP पर खरीद शुरू। गेट पास और बायोमेट्रिक मशीनों को लेकर जारी किए नए निर्देश।
भिवानी। सरसों और गेहूं की खरीद को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने गेट पास, वाहनों की एंट्री और बायोमेट्रिक व्यवस्थाओं को जांचा।