बुझ गया घर का इकलौता चिराग: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, एक साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

पानीपत जिले की सैनी कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था।

पानीपत  : पानीपत जिले की सैनी कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था। परिजनों ने युवक की मौत पर शक जताया है और जांच की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक बंटी डावर कॉलोनी का रहने वाला था। वह 3 साल पहले नौकरी के लिए पानीपत आया था। मृतक बंटी का एक साल का बेटा है। बंटी घरों में टाइल पत्थर लगाने का काम करता था। इस हादसे के बाद मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.