भिवानी: कबाड़ की दुकान में गैस लाइटर तोड़ते समय लगी भीषण आग, 5 बच्चों समेत 7 झुलसे; धमाके के साथ फटा सिलेंडर
भिवानी के बावड़ी गेट क्षेत्र में बड़ा हादसा! कबाड़ की दुकान में पॉकेट गैस लाइटर तोड़ते समय निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से 5 बच्चे और 2 बचाने वाले झुलस गए। दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू। पूरी खबर और घायलों की स्थिति जानें।
भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड बावड़ीगेट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कबाड़ की एक दुकान में पॉकेट गैस लाइटर तोड़ते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर लाइटर तोड़ने में जुटे पांच बच्चे और इन्हें बचाने के चक्कर में दो लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत से आग को बुझाया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस लाइटर में भरे जाने वाले ज्वलनशील तरल पदार्थ की वजह से आग फैली। इस घटना के संबंध में देर शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।