भिवानी के 5 गांवों में बनेंगे नए बस क्यू शेल्टर: टेंडर प्रक्रिया शुरू, जानें किन गांवों को मिलेगा लाभ
भिवानी जिला परिषद द्वारा मिताथल, गारनपुरा और छपार जोगियान सहित 5 गांवों में नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। ₹2.65 लाख के बजट और आधुनिक RCC डिजाइन के साथ तैयार होने वाले इन शेल्टरों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
भिवानी। अब जिले के पांच गांवों में बस क्यू शेल्टर बनेंगे, जिसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को जगह चिह्नित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला परिषद के तहत बनने वाले इन बस क्यू शेल्टरों पर नियमित रूप से रोडवेज एवं निजी बसों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रत्येक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर दो लाख 65 हजार का बजट खर्च आएगा।