भिवानी-चरखी दादरी को बड़ी सौगात: 17 गांवों में बढ़ाई जाएगी बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत
भिवानी और चरखी दादरी के 17 गांवों में बिजली संकट होगा दूर! DHBVN 33 केवी सब स्टेशनों पर लगाएगा 10 MVA के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर। जानें किन गांवों को मिलेगा लाभ और कब तक पूरा होगा काम।
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। भिवानी और चरखी दादरी जिलों के 17 गांवों में 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता पहले से डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी। इसके तहत इन सब स्टेशनों पर 10 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे पहले से ओवरलोड झेल रहे सब स्टेशनों को राहत मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।