भिवानी: चैत्र नवरात्र अष्टमी पर कन्या पूजन की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़!
भिवानी के बाजारों में चैत्र नवरात्र की अष्टमी और कन्या पूजन को लेकर भारी रौनक। महिलाओं ने कंजकाओं के लिए खरीदे विशेष उपहार। जानें अष्टमी पूजन का महत्व और तैयारियां।
भिवानी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और महिलाएं कंजका पूजन की तैयारियों के तहत खरीदारी में जुटी नजर आईं। नवरात्र के दौरान व्रत संकल्प लेकर नौ दिनों तक माता की आराधना करने वाली महिलाएं अष्टमी पर कंजका पूजन की तैयारियां कर रही हैं।