भिवानी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर को खाली कराकर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन।
भिवानी में जिला बार सभागार में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सर्च अभियान चलाती सुरक्षा एजेंसी।
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की आधिकारिक ई-मेल पर वीरवार की सुबह भेजी गई जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस प्रशासन के साथ कई टीमों ने न्यायालय परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर खंगाला। इस व्यापक सर्च अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री अथवा अन्य खतरे से संबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई।
टीम ने जिला न्यायालय परिसर के अलावा अधिवक्ता चैंबर्स परिसर और कांफ्रेंस हाल के अंदर भी सर्च अभियान चलाया। करीब दो से ढाई घंटे की सर्च के बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिला। डीसीपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस एहतियातन हर पहलू से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
पुलिस बल तैनात
लघु सचिवालयों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी