भिवानी-जींद रोड पर रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत, 11 यात्री घायल
भिवानी के मुंढाल के पास रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में जुलाना निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे में युवती सहित 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हिसार के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी। भिवानी-जींद रोड पर कस्बा मुंढाल के समीप रविवार रात साढ़े आठ बजे रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में युवती सहित 11 घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार अस्पताल रेफर किया गया है। जिसके बाद संबंधित घायलों ने अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।