भिवानी: तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप, 432 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित और करोड़ों का नुकसान
भिवानी में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और प्रमाण पत्र समेत 432 सेवाएं बंद हैं। जानें कैसे इस हड़ताल से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है और क्यों आम जनता परेशान है।
भिवानी। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के चलते सोमवार को तहसील कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। जमीन की रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र और पोर्टल से जुड़ी सभी 432 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसीलदार की हड़ताल शुक्रवार से जारी है। जिससे जिले में करीब 2 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को रजिस्ट्री के लिए दो लोगों ने टोकन कटवाए थे। लेकिन हड़ताल के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।