भिवानी: दांग खुर्द खेल प्रतियोगिता में मां-बेटी का जलवा, कबड्डी में सागवान की टीम बनी विजेता
भिवानी के दांग खुर्द में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मटका दौड़ में मां-बेटी (प्रमिला और तमन्ना) ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी के रोमांचक फाइनल में सागवान की टीम ने भाली को हराकर 51 हजार का इनाम जीता। पढ़ें पूरी खबर।
भिवानी। गांव दांग खुर्द के खेल मैदान में रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ स्पर्धा में बाढड़ा निवासी प्रमिला और उनकी बेटी तमन्ना ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं हरियाणा सर्कल कबड्डी स्पर्धा में गांव सागवान की टीम विजेता रही।