भिवानी नगर परिषद की अनूठी पहल: व्हाट्सएप पर फोटो भेजते ही 24 घंटे में साफ होगा कूड़ा, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत
भिवानी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने जारी किए दो हेल्पलाइन नंबर। नागरिक गंदगी की फोटो भेजकर दर्ज करा सकते हैं शिकायत। अब तक 59 शिकायतों का हुआ समाधान, 24 घंटे के भीतर परिषद भेजती है सफाई की पुष्टि वाली फोटो।
भिवानी। नगर परिषद प्रशासन द्वारा गंदगी की समस्या के समाधान के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर अब तक 59 नागरिकों ने फोटो भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। इन सभी शिकायतों पर नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई करवाई और संबंधित व्यक्तियों को सफाई की पुष्टि के तौर पर फोटो भी भेजी।