भिवानी नागरिक अस्पताल में 2 महीने से थायराइड टेस्ट बंद; किट खत्म होने से मरीज परेशान
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में TSH जांच की किट खत्म होने से पिछले ढाई महीने से टेस्ट बंद हैं। रोजाना 100 से अधिक मरीज निजी लैब में ₹400 खर्च करने को मजबूर हैं।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में थायराइड (टीएसएच) जांच की किट खत्म होने से पिछले ढाई माह से टेस्ट बंद है। इसके चलते रोजाना 100 से अधिक मरीज लैब से निराश लौट रहे हैं और निजी लैब में जांच कराने को मजबूर हैं। नया स्टॉक मंगवाने को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी पत्राचार में उलझे हुए हैं।