भिवानी: नौसेना से रिटायरमेंट के बाद अमित सोनी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बिना कोटे के पाई सफलता!
भिवानी के अमित सोनी ने पेश की मिसाल! भारतीय नौसेना में 15 साल सेवा के बाद बिना पूर्व सैनिक कोटे के बने सहायक प्रोफेसर। गोल्ड मेडलिस्ट अमित की संघर्षपूर्ण सफलता की कहानी।
भिवानी। गांव बापोडा निवासी अमित सोनी ने भारतीय नौसेना में 15 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बिना पूर्व सैनिक कोटे का लाभ लिए सफलता हासिल की है। अमित सोनी ने बताया कि वे 17 वर्ष की आयु में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे और 15 वर्षों तक समुद्र की कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा की।