भिवानी: प्रेमनगर लिंक मार्ग उखाड़कर भूला ठेकेदार, धूल और मलबे से ग्रामीण बेहाल!
भिवानी-हांसी हाईवे से गांव प्रेमनगर जोड़ने वाली सड़क एक माह से अधूरी। ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर काम छोड़ा, उड़ती धूल और मलबे से ग्रामीण और किसान परेशान।
भिवानी। हांसी-भिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव प्रेमनगर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग को ठेकेदार द्वारा उखाड़कर एक माह से अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर व टूटी सड़क के कारण पूरे दिन उड़ती धूल, मलबा और आवागमन में बाधा से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।