भिवानी फायरिंग केस: 20 मिनट में आरोपियों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी सम्मानित, IG ने की सराहना
पुलिस महानिरीक्षक ने हाल ही में न्यायालय परिसर के बाहर कैंटीन के पास हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 मिनट में आठ आरोपियों को काबू करने वाले 10 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
भिवानी। पुलिस महानिरीक्षक ने हाल ही में न्यायालय परिसर के बाहर कैंटीन के पास हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 मिनट में आठ आरोपियों को काबू करने वाले 10 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन भिवानी पहुंचकर कंपनी ड्रिल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।