भिवानी: बस क्यू शेल्टर शोपीस बने, रोडवेज चालकों की मनमानी से यात्री परेशान; हादसों का बढ़ा डर
भिवानी शहर में रोडवेज चालकों की मनमानी के कारण बस क्यू शेल्टरों पर बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए सड़कों पर दौड़ना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। जानें विभाग की इस पर क्या है प्रतिक्रिया।
भिवानी। शहर में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालक निर्धारित स्थान पर बस रोकने के बजाय आगे बढ़ा देते हैं, जिसके चलते यात्रियों को बस पकड़ने के लिए पीछे दौड़ना पड़ता है और कई बार वे चोटिल भी हो जाते हैं।