भिवानी: बार काउंसिल चुनाव को लेकर कोर्ट में बढ़ी हलचल, 17-18 मार्च को मतदान; 157 प्रत्याशी मैदान में
भिवानी जिला न्यायालय में बार काउंसिल चुनावों की सरगर्मी तेज। 7 साल बाद हो रहे इन चुनावों में 157 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानें 17 और 18 मार्च को होने वाले मतदान और अधिवक्ताओं के चुनावी समीकरण के बारे में।
भिवानी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहे बार काउंसिल चुनावों को लेकर भिवानी जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। आमतौर पर यह चुनाव पांच साल में एक बार होते हैं लेकिन इस बार विलंब के कारण चुनावी माहौल और भी ज्यादा गर्म नजर आ रहा है। 17 और 18 मार्च को होने वाले मतदान से पहले कोर्ट परिसर में चर्चाओं और जनसंपर्क का दौर तेज हो गया है।