भिवानी: बेमौसम बारिश से मंडी में भीगी 1500 क्विंटल सरसों, सरकारी खरीद ठप
भिवानी में बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं। मंडी में शेड की कमी से 1500 क्विंटल सरसों भीगी, नमी के कारण सरकारी खरीद रुकी। बवानीखेड़ा और कैरू में फसलें बिछीं।
भिवानी। खेत में फसल कटाई के बाद मंडी तक पहुंचने पर भी किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को अचानक बारिश होने से जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की खुले में पड़ी सरसों भीग गई। अधिक नमी के कारण सरकारी खरीद ठप रही जबकि शेड के नीचे रखी सरसों की प्राइवेट बोली कराई गई। मौसम साफ होने तक सरकारी खरीद प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं खरीद शुरू होने के बाद भी अब तक सरकारी एजेंसी ने खरीद नहीं की है।