भिवानी मंडी: दुकानों के बाहर से हटेगा अवैध कब्जा, उपायुक्त को लिखा पत्र
भिवानी अनाज मंडी में 200 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी! मार्केट कमेटी ने मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए DC को लिखा पत्र। जानें किसानों को कैसे मिलेगी राहत।
भिवानी। अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को अब जगह की समस्या से राहत मिल सकती है क्योंकि मार्केट कमेटी ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए जिला उपायुक्त को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई कराने के लिए पत्र लिखा है।