भिवानी मंडी में नई व्यवस्था: अब फोटो और बायोमेट्रिक के बाद ही बिकेगी फसल
भिवानी में 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू। अब फसल और वाहन के साथ फोटो खिंचवाना अनिवार्य। प्राइवेट बोली में MSP से ₹500 ज्यादा मिल रहे दाम। जानें नए नियम।
भिवानी। अब मंडी में किसान यदि ऊंट या वाहन से फसल लेकर आएंगे तो उन्हें अपनी फसल के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें मंडी में ई गेट पास दिया जाएगा। केवल पंजीकृत वाहन से ही फसल लाने की अनुमति होगी। साथ ही किसान अब अपनी फसल बिक्री के लिए अपने अलावा अधिकतम तीन लोगों को ई खरीद पोर्टल पर अधिकृत कर सकता है। इसके लिए इन व्यक्तियों की फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज कराना अनिवार्य है।