भिवानी में होली की रौनक: फुटपाथों पर सजी रंगों और पिचकारियों की स्टाल
भिवानी के नेहरू पार्क और मुख्य बाजारों में होली का खुमार चढ़ने लगा है। फुटपाथों पर पिचकारियों की स्टालें सज गई हैं। जानें क्यों इस बार हर्बल रंगों की मांग ज्यादा है।
भिवानी। त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार और रंगों का बढ़ता कारोबार नजर आने लगा है। शहर के फुटपाथों पर होली के रंगों और पिचकारियों की स्टालें सज गई हैं। हालांकि अभी त्योहार की पूरी रौनक नहीं दिख रही लेकिन सजे रंग राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।