भिवानी: मेडिकल कॉलेज की OPD में उमड़ी भारी भीड़, लंबी लाइनों से बचने के लिए ‘ई-उपचार’ पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2000 मरीज पहुँच रहे हैं। घंटों लंबी कतारों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 'ई-उपचार हरियाणा' पोर्टल की सुविधा दी है। जानें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने और रिपोर्ट देखने का पूरा तरीका।
भिवानी। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में प्रतिदिन औसतन 1500 से 2000 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं जिससे पंजीकरण खिड़की पर सुबह नौ बजे से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में मरीजों को एक से दो घंटे तक पर्ची बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।