भिवानी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़: ओपीडी 1500 पार, वायरल और अस्थमा का बढ़ा प्रकोप
भिवानी में बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत। पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 1500 के पार। सर्दी, जुकाम और सांस के मरीजों की लंबी कतारें, जानें डॉक्टरों की सलाह।
भिवानी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की संख्या 1500 से अधिक दर्ज की गई। सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, सांस की तकलीफ, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।