भिवानी: राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय उत्सव में TIT कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन, जानें विजेताओं की पूरी लिस्ट
भिवानी के आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय स्पर्धा में TIT कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। काव्य सुरभि, युवा संवाद और क्विज़ जैसी 113 प्रतिभागियों वाली इस प्रतियोगिता के परिणाम यहाँ देखें।
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय उत्सव स्पर्धा में टीआईटी कॉलेज भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में कुल 113 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित समापन समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।