भिवानी: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरा निर्माण पर छिड़ा विवाद, PWD ने रुकवाया नगर परिषद का काम
भिवानी के तोशाम रोड ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरा बनाने को लेकर नगर परिषद और PWD विभाग आमने-सामने हैं। PWD ने सुरक्षा कारणों और बिना अनुमति खुदाई का हवाला देकर काम रुकवा दिया है। जानें क्या है पूरा मामला।
भिवानी। तोशाम रोड रेलवे ओवरब्रिज बाल सेवा आश्रम के सामने ओवरब्रिज के नीचे ही रैन बसेरा निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो सरकारी विभागों के बीच विवाद हो गया। नगर परिषद का ठेकेदार जेसीबी और निर्माण सामग्री डालकर रैन बसेरा निर्माण का काम शुरू करा चुका था। रेलवे ओवरब्रिज को थामने वाले भारी भरकम पिलर के ठीक नीचे ही जेसीबी से नींव भरने के लिए गहरी खोदाई भी कराई गई थी। जब इसकी भनक पीडब्ल्यूडी विभाग को लगी तो मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। नियमों के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। जबकी पुल पीडब्ल्यूडी विभाग का है, उससे कोई अनुमति तो दूर मामला संज्ञान में ही नहीं था। जबकि नगर परिषद अधिकारी उपायुक्त से अनुमति व आदेश पर यहां रैन बसेरा निर्माण का दावा कर रहे हैं।