भिवानी रेलवे स्टेशन विस्तार: दुर्गा कॉलोनी की 15 दुकानें होंगी ध्वस्त, रोजगार का संकट!
भिवानी में अमृत भारत योजना के दूसरे चरण का काम शुरू। स्टेशन विस्तार की जद में आईं दुर्गा कॉलोनी की 15 मीट दुकानें। प्लेटफॉर्म 4-5 और नए गेट के लिए हटेगा अतिक्रमण।
भिवानी। अमृत भारत योजना द्वितीय के तहत रेलवे स्टेशन के बचे हुए हिस्से का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है। इसी के चलते दुर्गा कॉलोनी में बनी मीट की 15 दुकानें रेलवे की जमीन में आने के कारण तोड़ी जाएंगी। इससे करीब एक दशक से दुकानदारी कर अपनी आजीविका चला रहे दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।