भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य: 26 फरवरी से बहाल होंगी ट्रेनें, होली पर बढ़े डिब्बे
भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण रद्द ट्रेनें 26 फरवरी से फिर चलेंगी। रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए हिसार, जयपुर और कालका ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है।
भिवानी। रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक के बीच डोभभाली-लाहली-कलानौल कलां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण पिछले लगभग एक माह से ट्रेनें प्रभावित हैं। ट्रेनें 25 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ये सारी प्रभावित ट्रेनें 26 से संचालित होंगी।