भिवानी: शादी समारोह में अनूठी पहल, बारातियों और मेहमानों को बांटे हेलमेट और रिफ्लेक्टर; दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
भिवानी के सेक्टर-13 निवासी दिव्या के विवाह समारोह में सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा मेहमानों को हेलमेट और रिफ्लेक्टर बांटे गए। जानें नारी सशक्तिकरण की यह अनूठी पहल।
भिवानी। विवाह समारोह को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए सेक्टर-13 निवासी दिव्या के विवाह उत्सव में हेलमेट और रिफ्लेक्टर वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति की ओर से आयोजित इस पहल में नारी सशक्तीकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया।