भिवानी: हनुमान गेट चौक पर बार-बार क्यों धंस रही थी सड़क? DC के निर्देश पर खुला बड़ा राज
भिवानी के हनुमान गेट चौक पर बार-बार सड़क धंसने का असली कारण सामने आया है। डीसी साहिल गुप्ता के आदेश पर जन स्वास्थ्य विभाग की जांच में पुराने नाले और पाइपलाइन लीकेज का पता चला। जानें क्या है पूरा मामला।
भिवानी। हनुमान गेट चौक क्षेत्र में बार-बार सड़क धंसने के मामले में मुख्य कारण पुराने ठप पड़े नाले से निकलता पानी और पेयजल पाइपलाइन के जॉइंट में मामूली लीकेज पाया गया है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुटी हुई है और जल्द स्थायी समाधान का दावा किया गया है।