भिवानी-हांसी बस सफर महंगा: बवानीखेड़ा टोल के कारण ₹5 बढ़ा किराया!
भिवानी से हांसी का सफर अब ₹50 में! बवानीखेड़ा टोल शुरू होने से हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बसों का किराया बढ़ा। जानें टोल से पहले उतरने वाले यात्रियों पर क्या होगा असर।
भिवानी। बवानीखेड़ा में टोल शुरू होने के कारण भिवानी से हांसी का सफर महंगा हो गया है और रोडवेज व प्राइवेट बसों में प्रति सवारी पांच रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब भिवानी से हांसी का किराया 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गया है।