भिवानी: हुक्का भरने को लेकर विवाद, नशे में धुत्त आरोपी ने मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला
भिवानी के गांव कोंट में सनसनी! हुक्का भरने के विवाद में उत्तराखंड के आरोपी कश्मीरी ने यूपी के मजदूर राम मोहन की डंडे से पीटकर हत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
भिवानी। हुक्का भरने को लेकर हुई कहासुनी के बाद शराब के नशे में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव कोंट में हुई जहां आरोपी ने डंडे से चेहरे पर वार कर और बेरहमी से पिटाई कर राम मोहन की जान ले ली।