मनीषा मौत मामला: भिवानी पहुंची CBI की टीम, घटनास्थल और कीटनाशक दुकान की जांच, 28 को महापंचायत
भिवानी के मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम ने दोबारा जांच शुरू की है। टीम ने सिंघानी नहर स्थित घटना स्थल और उस दुकान का निरीक्षण किया जहाँ से कीटनाशक खरीदने का दावा किया गया था। ग्रामीणों ने 27 फरवरी तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया है।
भिवानी। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई की टीम मंगलवार को दिल्ली से दोबारा भिवानी पहुंची और घटना स्थल समेत संबंधित स्थानों पर जांच की। टीम एक गाड़ी में भिवानी के रेस्ट हाउस पहुंची। जांच के दौरान सीबीआई अधिकारी पहले उस स्थान पर पहुंचे, जहां 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था। इसके बाद टीम उस खाद-बीज व कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर पहुंची, जहां से मनीषा द्वारा कीटनाशक खरीदे जाने का दावा किया गया था।