महेंद्रगढ़ में खुलेंगे 15 नए ‘खेलों इंडिया’ केंद्र: ताइक्वांडो से लेकर गोल्फ तक की मिलेगी ट्रेनिंग

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने महेंद्रगढ़ में 15 नए खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। अब जिले के युवाओं को गोल्फ, शूटिंग, जिम्नास्टिक और मार्शल आर्ट्स जैसे खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। जानें किन खेलों के खुलेंगे सेंटर।

चंडीगढ़ : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देश भर में 139 अतिरिक्त खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न 15 खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में निम्नलिखित 15 खेल विधाओं में केंद्र स्थापित करने की योजना है।

इनमें ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपकटकरा, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), स्क्वैश और गोल्फ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास खेल के लिए पर्याप्त मैदान और आधुनिक ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.