मुलाना: बिना नंबर प्लेट बाइक पर मचा रहा था हुड़दंग, पुलिस ने काटा ₹38 हजार का चालान
मुलाना में प्रेशर हॉर्न और पटाखा साइलेंसर वाली बाइक पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी। अंबाला पुलिस ने बिना नंबर की बाइक को किया इंपाउंड, ₹38,000 का भारी-भरकम चालान।
बराड़ा : मुलाना में एक युवक द्वारा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बड़े-बड़े प्रेशर हॉर्न लगाकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। युवक तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए मेले में घूम रहा था, जिससे महिलाओं-बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा अपनी टीम के साथ मुस्तैद थे। उन्होंने मोटरसाइकिल को रोका और जांच के दौरान पुलिस द्वारा इम्पाऊंड की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पाई गई और उस गई मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से बड़े हॉर्न लगाए गए थे, साथ ही मोटरसाइकिल का साइलेंसर भी काटकर उससे गैरकानूनी छेड़छाड़ की हुई थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 38 हजार रुपये का चालान काटते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।