मृणाल ठाकुर का खुलासा: ऋतिक और शाहिद संग काम करने पर जलता था विदेशी BF; धनुष संग शादी की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी

मृणाल ठाकुर ने सुनाया अपने स्कैंडिनेवियाई एक्स-बॉयफ्रेंड का किस्सा, जो ऋतिक रोशन संग शूटिंग को लेकर इनसिक्योर था। साथ ही एक्ट्रेस ने धनुष के साथ शादी की अफवाहों को बताया 'डरावना'।

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 20 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. काफी वक्त से मृणाल ठाकुर धनुष संग अपनी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में मृणाल को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक शो में शामिल हुईं.

1 / 6
इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ पर भी बात की. मृणाल ने याद किया कि कैसे उनके स्कैंडिनेवियाई एक्स-बॉयफ्रेंड को उनके ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे अच्छे दिखने वाले एक्टर्स के साथ काम करने से जलन होती थी. मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक अहम किस्सा भी सुनाया.

इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ पर भी बात की. मृणाल ने याद किया कि कैसे उनके स्कैंडिनेवियाई एक्स-बॉयफ्रेंड को उनके ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे अच्छे दिखने वाले एक्टर्स के साथ काम करने से जलन होती थी. मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक अहम किस्सा भी सुनाया.

2 / 6
रिश्तों में इनसिक्योरिटी पर बात करते हुए मृणाल ने याद किया कि जब उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 में काम करना शुरू किया तो वो कैसे इनसिक्योर हो गए थे. एक्ट्रेस ने कहा, "अपने करियर के शुरुआती दौर में, मैं ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही थी, फिर शाहिद कपूर के साथ. मुझे लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप पसंद हैं क्योंकि आप अपने काम पर फोकस कर सकते हैं."

रिश्तों में इनसिक्योरिटी पर बात करते हुए मृणाल ने याद किया कि जब उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 में काम करना शुरू किया तो वो कैसे इनसिक्योर हो गए थे. एक्ट्रेस ने कहा, “अपने करियर के शुरुआती दौर में, मैं ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही थी, फिर शाहिद कपूर के साथ. मुझे लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप पसंद हैं क्योंकि आप अपने काम पर फोकस कर सकते हैं.”

3 / 6
मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, "वो लड़का स्कैंडिनेवियन था, उसे लगता था कि मैं बहुत सारे गुड लुकिंग स्टार्स के साथ घूम रही हूं और शूटिंग कर रही हूं. इसी वजह से उसने वर्कआउट करना शुरू किया और लगभग 15-17 किलो वजन कम किया. उसने मसल्स बनाईं. बाद में मुझे पता चला कि उसने वर्कआउट करना बंद कर दिया, ज्यादा खाना शुरू कर दिया और 20 किलो वजन बढ़ा लिया."

मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, “वो लड़का स्कैंडिनेवियन था, उसे लगता था कि मैं बहुत सारे गुड लुकिंग स्टार्स के साथ घूम रही हूं और शूटिंग कर रही हूं. इसी वजह से उसने वर्कआउट करना शुरू किया और लगभग 15-17 किलो वजन कम किया. उसने मसल्स बनाईं. बाद में मुझे पता चला कि उसने वर्कआउट करना बंद कर दिया, ज्यादा खाना शुरू कर दिया और 20 किलो वजन बढ़ा लिया.”

4 / 6
एक्ट्रेस बोलीं, " एक दिन उसने कहा कि वो बराबरी करते-करते थक गया है, लेकिन मैंने उससे कहा कि मैंने उससे कभी वजन कम करने के लिए नहीं कहा. ये उसकी इनसिक्योरिटी थी. मैंने उसे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मुझे मसल्स वाले आदमी को डेट करने की जरूरत है."

एक्ट्रेस बोलीं, ” एक दिन उसने कहा कि वो बराबरी करते-करते थक गया है, लेकिन मैंने उससे कहा कि मैंने उससे कभी वजन कम करने के लिए नहीं कहा. ये उसकी इनसिक्योरिटी थी. मैंने उसे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मुझे मसल्स वाले आदमी को डेट करने की जरूरत है.”

5 / 6
गलट्टा प्लस के साथ धनुष के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर बात करते हुए मृणाल ने कहा, “मैं? नहीं. मुझे लगता है कि 14 फरवरी, 1 अप्रैल- अप्रैल फूल्स डे जैसा होगा. मुझे नहीं पता कि ये किसने शुरू किया. सबसे पहले, मुझे कोट किया गया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा. ये डरावना है."

गलट्टा प्लस के साथ धनुष के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर बात करते हुए मृणाल ने कहा, “मैं? नहीं. मुझे लगता है कि 14 फरवरी, 1 अप्रैल- अप्रैल फूल्स डे जैसा होगा. मुझे नहीं पता कि ये किसने शुरू किया. सबसे पहले, मुझे कोट किया गया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा. ये डरावना है.”

6 / 6
Leave A Reply

Your email address will not be published.