यमुनानगर के अस्पताल में आधी रात मौत का तांडव टला: जोरदार धमाके के साथ गिरा 60 फीट का पिलर, मरीजों में मची चीख-पुकार

यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1:00 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ।

यमुनानगर  : यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1:00 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। एडमिन ब्लॉक में जो ब्लास्ट हुआ उसके चलते छत से एक 50 से 60 फीट लंबा पिलर भी नीचे गिर गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एक गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ तो वहीं इस ब्लास्ट के चलते एडमिन ब्लॉक की कई जगह से सीलिंग टूट गई और कई जगह से दीवारों को भी नुकसान हुआ। यहां तक की इस धमाके की आवाज से ट्रॉमा सेंटर के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

सूचना मिलते ही सिविल सर्जन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहीं इस मामले की जैसे ही पुलिस को सूचना लगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि शुरुआत में यह ब्लास्ट छत पर लगे सोलर गीजर में होना बताया जा रहा है, लेकिन उसमें इतना बड़ा ब्लास्ट कैसे हो गया, इसकी अब जांच की जा रही है। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल में लोग भी दहशत में आ गए थे क्योंकि जिस प्रकार धमाका हुआ उससे जाहिर सी बात थी कि लोगों में दहशत होना लाजमी था। फिलहाल पुलिस भी रात को मौके पर पहुंच गई थी और अब सुबह होने पर इस पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.