यमुनानगर: पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी

हरियाणा के यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व पुलिस लाईन जगाधरी में स्थित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का नेतृत्व डीएसपी पूजा ने किया व परेड में पुरुष पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई अजय कुमार, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई रूचि, गृह रक्षी दल टुकड़ी का नेतृत्व एसआई अभिषेक, एन.सी.सी. लडक़ों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर विनीत कुमार, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर भूमि, भारत स्काउट टुकड़ी का नेतृत्व गॉड ब्लैस पब्लिक स्कूल लीडर कुमार गगन, भारत स्काउट गाईड लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व गाईड लीडर कुमारी शिवानी, प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हंसिका व गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर का बैंड जिसका नेतृत्व कुमारी जानवी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.